मैहर में सड़क की नपाई को लेकर सरपंच से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार..

मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के इटमा गांव में सड़क की नपाई के दौरान विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत सरपंच राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी की शिकायत पर पुलिस ने रामनरेश पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
.स्कूल से हनुमान मंदिर तक हो रही थी नपाई…पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर को सरपंच राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ग्राम पंचायत सचिव बलराम यादव और अन्य लोगों के साथ प्राथमिक शाला से हनुमान मंदिर तक सड़क की नपाई करा रहे थे। इसी दौरान गांव के रामनरेश पटेल ने कथित तौर पर नपाई रुकवा दी। इस बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी पर सरपंच के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है।
सरपंच को आई चोटें…शिकायत के मुताबिक, मारपीट में सरपंच के दाहिने घुटने, कंधे, सीने और पेट में चोटें आईं। बीच-बचाव के दौरान आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल…ताला थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रामनरेश पटेल (59) को गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
#Maihar #SatnaNews #MadhyaPradeshPolice #CrimeNews #RewanchalRoshni









