मैहर में ऑटो की टक्कर से बाइक सवार घायल, एसपी ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल…

मैहर में गुरुवार रात ओवरब्रिज के पास ऑटो की टक्कर से बाइक सवार गणेश सिंह कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 8:30 बजे हुआ। वे ड्यूटी खत्म कर बाइक से पोड़ी स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
एसपी ने दिखाई तत्परता….हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने घायल युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने घायल को अपनी गाड़ी से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।
युवक के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
#Maihar #RoadAccident #MadhyaPradeshPolice #SatnaNews #RewanchalRoshni









