Edition

केएस भरत की क्रिकेट में नई पारी, संन्यास के बाद UAE टीम से जुड़ने की तैयारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 अबू धाबी

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए नया रास्ता चुना है. 33 वर्षीय भरत अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से खेलने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने 4 जून 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. भरत अब फरवरी 2027 में कूलिंग-ऑफ पीरियड पूरा होने के बाद UAE के लिए खेलने के पात्र हो सकते हैं। 

केएस भरत ने भारतीय टीम के लिए 2023 से 2024 के दौरान सात टेस्ट मैच खेले. भरत ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला इसलिए किया, ताकि दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने पर ध्यान दे सकें. फिलहाल वह अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट में एमिरेट्स ईगल्स का हिस्सा हैं। 

केएस भरत ने अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें लगा कि उनके करियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कुछ साल अभी बाकी हैं. उन्होंने कहा, ;देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सबसे बड़ा एहसास है. लेकिन एक खिलाड़ी के तौर पर आप सिर्फ खेलना चाहते हैं. मुझे लगा कि मेरे अंदर अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट के दिन बाकी हैं. इसी वजह से मुझे यह कठिन फैसला लेना पड़ा। 

केएस भरत इन दिनों आईसीसी अकादमी की सुविधाओं में नियमित अभ्यास कर रहे हैं. उन्होंने यूएई क्रिकेट की ओर से मिले सहयोग की तारीफ की. उनके मुताबिक, यहां अलग-अलग देशों के खिलाड़ियों के साथ खेलने और अभ्यास करने का अच्छा माहौल है. साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, अफगानिस्तान, श्रीलंका और पाकिस्तान के क्रिकेटर भी यहां खेलते हैं। 

अबू धाबी टी10 में उनकी टीम एमिरेट्स ईगल्स को अरेबियन एसेस के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली. भरत ने माना कि टी10 प्रारूप में ढलना आसान नहीं है, क्योंकि यहां कुछ ही गेंदों में मैच का रुख बदल सकता है. हालांकि, वह इस चुनौती का आनंद ले रहे हैं और फिलहाल इसी टूर्नामेंट पर उनका ध्यान है। 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!