Edition

रीवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रीवा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद ट्रक में फंसी मोटरसाइकिल…

रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में गढ़ी चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल ट्रक में फंस गई।

गांव लौटते समय हुआ हादसा…मृतक की पहचान बृजेश कुमार पटेल निवासी ग्राम चुआ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वे निजी काम से रीवा आए थे। काम पूरा करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गढ़ी चौराहे के पास ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

पुलिस ने ट्रक किया जब्त…हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बिछिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

#RewaNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!