Edition

रीवा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर बचाया…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर बचाया….

रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के छतैनी गांव में गुरुवार सुबह झाड़ियों में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल संजय गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है।

जन्म के तुरंत बाद छोड़े जाने की आशंका…जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी उन्हें झाड़ियों से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर नवजात बच्ची मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कन्हैया सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल पहुंचाया।

संजय गांधी अस्पताल में चल रहा इलाज…प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को बेहतर इलाज के लिए रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है और उसका उपचार जारी है।

बच्ची को छोड़ने वाले की तलाश…पनवार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में झाड़ियों में छोड़ा, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर परिजनों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

#RewaNews #NewbornBaby #MadhyaPradeshNews #VindhyaNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!