Edition

महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में चक्काजाम, ड्राइवर एसोसिएशन ने भी दिया साथ…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में रीवा में चक्काजाम, ड्राइवर एसोसिएशन ने भी दिया साथ…

रीवा में गुरुवार को श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की गिरफ्तारी के विरोध में कई स्थानों पर चक्काजाम किया गया। प्रदर्शन में करणी सेना के समर्थकों के साथ ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्य भी शामिल हुए। ड्राइवरों ने वाहन संचालन बंद कर आंदोलन को समर्थन दिया। इसके चलते शहर के कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को परेशानी हुई।

गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे समर्थक….करणी सेना के प्रवक्ता यज्ञ प्रताप सिंह के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी के विरोध में रीवा में अलग-अलग स्थानों पर प्रदर्शन और चक्काजाम किया गया। आंदोलन में ड्राइवर एसोसिएशन ने भी भागीदारी की।

रतलाम से भोपाल तक प्रस्तावित थी पैदल यात्रा….दरअसल, 11 नवंबर को रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा प्रस्तावित थी। इसका नेतृत्व महिपाल सिंह मकराना करने वाले थे। यूजीसी के नए समानता विनियमों के विरोध में प्रस्तावित इस यात्रा को प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद पुलिस ने महिपाल सिंह मकराना सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था।

गुरुवार को इसी कार्रवाई के विरोध में रीवा में प्रदर्शन किया गया। चक्काजाम के कारण कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

#RewaNews #RewaTraffic #MadhyaPradeshNews #KarniSena #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!