मैहर में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा..

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना 8 अक्टूबर की है। पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बच्ची को बहलाकर ले जाने का आरोप…पुलिस के मुताबिक, बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहलाकर साइकिल से अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।
साइकिल जब्त, आरोपी गिरफ्तार….परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बृज बिहारी कोल (34), निवासी अमरपाटन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई साइकिल भी जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की जांच जारी है।
#MaiharNews #SatnaNews #POCSOAct #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni









