Edition

योगी सरकार का बड़ा फैसला, प्रमोटेड दरोगाओं से नहीं होगी 8 लाख रुपये की वसूली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ने 2025/2026 बैच के सिपाही से सब-इंस्पेक्टर (SI) बने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. इन अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के दौरान जमा कराई गई करीब आठ लाख रुपये की बॉन्ड राशि की रिकवरी पूरी तरह माफ कर दी गई है. पहले नियम के तहत यदि कोई सिपाही 2 साल की सेवा से पहले नौकरी छोड़ता है या पद बदलता है, तो ट्रेनिंग खर्च और वेतन की रिकवरी का प्रावधान था. चूंकि ये अभ्यर्थी विभाग छोड़कर कहीं बाहर नहीं जा रहे थे बल्कि विभाग में ही दरोगा के पद पर चयनित हुए थे, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई थी। 
अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आठ लाख रुपये की रिकवरी माफ करने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद 2025 बैच के यूपी पुलिस कांस्टेबल से एसआई बने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। 

बता दें कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में कुल 4543 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें से करीब 1700 अभ्यर्थी पहले से यूपी पुलिस में आरक्षी (सिपाही) के पद पर तैनात थे, जिन्हें अब एसआई बनने का मौका मिला है. अभ्यर्थियों का कहना था कि वे पुलिस विभाग छोड़कर कहीं दूसरी जगह नौकरी करने नहीं जा रहे हैं. बल्कि यूपी पुलिस में ही सिपाही से सब इंस्पेक्टर पद पर जा रहे हैं. ऐसे में उनसे इतनी बड़ी रकम की वसूली न की जाए. इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राहत देने की मांग की थी। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2025/2026 बैच के सिपाही से सब-इंस्पेक्टर (SI) बने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए ट्रेनिंग के दौरान जमा कराई गई करीब आठ लाख रुपये की बॉन्ड राशि की रिकवरी को पूरी तरह माफ कर दिया है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!