Edition

पन्ना में जुआ खेलते 19 लोग गिरफ्तार, 5 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी; 22,360 रुपए जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में जुआ खेलते 19 लोग गिरफ्तार, 5 ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी; 22,360 रुपए जब्त…

पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम पगरा और द्वारी में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलते मिले आरोपियों के पास से 22 हजार 360 रुपए नकद और 260 ताश के पत्ते जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश..

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा के नेतृत्व में 10 और 11 नवंबर को कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपावली के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में जुए के फड़ संचालित किए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पगरा और द्वारी गांव में पांच स्थानों पर घेराबंदी कर छापेमारी की।

द्वारी में दो और पगरा में तीन स्थानों पर कार्रवाई…पुलिस ने ग्राम द्वारी में रम्मू चौराहे के पास खेतों में चल रहे दो जुए के फड़ों से आठ लोगों को पकड़ा। वहीं, ग्राम पगरा में शासकीय स्कूल के पास, स्कूल रोड पर नीम के पेड़ के नीचे और पुलिया के पास आम रास्ते पर चल रहे तीन फड़ों पर कार्रवाई की गई।

नकदी और ताश के पत्ते जब्त…पुलिस ने पांचों स्थानों से कुल 19 लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 22,360 रुपए नकद और 260 ताश के पत्ते जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

#PannaNews #Amanगंज #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!