Edition

किसानों पर बयान के बाद सांसद जनार्दन मिश्रा की सफाई, बोले- दुग्ध उत्पादन और गौपालन के संदर्भ में कही थी बात….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों पर बयान के बाद सांसद जनार्दन मिश्रा की सफाई, बोले- दुग्ध उत्पादन और गौपालन के संदर्भ में कही थी बात….

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने किसानों को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी बात को सही संदर्भ में पेश नहीं किया गया। उनका उद्देश्य किसानों की मेहनत पर टिप्पणी करना नहीं, बल्कि दुग्ध उत्पादन और गौपालन को बढ़ावा देने की जरूरत बताना था। सांसद ने गौपालन को किसानों की आर्थिक समृद्धि और जैविक खेती से जोड़ते हुए इसके फायदे गिनाए।

क्या था सांसद का विवादित बयान?

दरअसल, सोमवार को मऊगंज के एक स्थानीय कार्यक्रम में संबोधन के दौरान जनार्दन मिश्रा ने कहा था कि किसान तीन महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलते हैं और नशा करते हैं। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद किसानों की मेहनत और जीवनशैली को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

गौपालन और जैविक खेती पर दिया जोर….सफाई में सांसद ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गौपालन को प्रोत्साहित करने के साथ किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन और पशुपालन किसानों के लिए अतिरिक्त आय का साधन बन सकते हैं।

उन्होंने गोबर से जैविक खाद तैयार करने का जिक्र करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है।

रासायनिक खाद के इस्तेमाल पर जताई चिंता…जनार्दन मिश्रा ने रासायनिक खाद के असंतुलित इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इसके अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। सांसद ने किसानों से गौपालन और जैविक खेती को अपनाने की अपील की।

हालांकि, सांसद ने अपने बयान को गलत तरीके से पेश किए जाने की बात कही है, लेकिन मूल संबोधन के वीडियो में किसानों के तीन महीने खेती करने और बाकी नौ महीने की गतिविधियों को लेकर की गई टिप्पणी मौजूद है।

भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने जताया खेद…इस मामले में भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने भी सांसद के बयान पर खेद जताया और किसानों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस मामले का संज्ञान लेगा और कार्रवाई करेगा। विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही हैं।

#RewaNews #JanardanMishra #FarmersNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!