Edition

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का दावा- 95% घरों में कोई न कोई नशे की गिरफ्त में, लड़कियां भी शामिल…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का दावा- 95% घरों में कोई न कोई नशे की गिरफ्त में, लड़कियां भी शामिल…

रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर बड़ा दावा किया है। बुधवार को जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा कि करीब 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई व्यक्ति नशा करता है। उनके मुताबिक, अब नशे की लत केवल पुरुषों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुछ घरों में लड़कियां भी इसकी चपेट में आ रही हैं। सांसद के इस बयान के बाद वह एक बार फिर चर्चा में हैं।

सांसद बोले- खुद भी छोड़ चुके हैं तंबाकू….जनार्दन मिश्रा ने अपने बयान में स्पष्ट किया कि उनकी चिंता नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को लेकर है। उन्होंने कहा कि वह खुद भी पहले तंबाकू का सेवन करते थे, लेकिन बाद में इसे छोड़ दिया। सांसद ने बताया कि नशे के खिलाफ केवल पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसके लिए परिवार और समाज को भी आगे आना होगा।

उन्होंने माता-पिता से बच्चों की संगत, गतिविधियों और व्यवहार पर नजर रखने की अपील की। साथ ही रीवा में मेडिकल नशे और कोरेक्स के अवैध कारोबार पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई की जरूरत बताई।

किसानों पर टिप्पणी को लेकर भी हुआ था विवाद….सांसद जनार्दन मिश्रा हाल ही में किसानों को लेकर दिए गए बयान के कारण भी चर्चा में आए थे। उन्होंने एक कार्यक्रम में किसानों की जीवनशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि किसान तीन महीने खेती में मेहनत करते हैं, जबकि बाकी नौ महीने ताश खेलते हैं और नशा करते हैं।

इस बयान पर विरोध होने के बाद सांसद ने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात से किसी किसान को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।

जीतू पटवारी ने की माफी की मांग….किसानों को लेकर दिए गए बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए सांसद पर निशाना साधा था। उन्होंने किसानों के अपमान का आरोप लगाते हुए जनार्दन मिश्रा से माफी मांगने की मांग की थी।

नशे को लेकर सांसद के नए बयान के बीच उनकी पिछली किसान संबंधी टिप्पणी भी फिर चर्चा में आ गई है।

#RewaNews #JanardanMishra #MadhyaPradeshPolitics #MPNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!