Edition

ऑटो में बैठी थे 12 लोग, बोलेरो ने मारी टक्कर:यात्रियों में मची चीख-पुकार; एक हालत गंभीर, मैहर आते समय हुआ हादसा मैहर21 घंटे पहले मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम नरोरा के पास मंगलवार दोपहर बोलेरो की टक्कर से 12 यात्रियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि ऑटो चालक को मामूली चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, ऑटो सिरमिली-नादन गांव की ओर से यात्रियों को लेकर मैहर आ रहा था। नरोरा के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। राहगीरों ने घायल यात्री मोहन वर्मा, पिता शौखी लाल वर्मा, निवासी मैहर को ऑटो से बाहर निकाला। उन्हें सिविल अस्पताल मैहर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उन्हें सतना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मदद की। टक्कर के बाद बेलोरो मौके से फरार हो गयी है…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर में 12 यात्रियों से भरे ऑटो को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक गंभीर; चालक फरार….

मैहर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ग्राम नरोरा के पास मंगलवार दोपहर सड़क हादसा हो गया। सिरमिली-नादन गांव की ओर से मैहर आ रहे 12 यात्रियों से भरे ऑटो को सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि ऑटो चालक को मामूली चोटें आई हैं।

गंभीर घायल सतना रेफर…जानकारी के अनुसार, ऑटो यात्रियों को लेकर मैहर की ओर आ रहा था। नरोरा के पास सामने से रॉन्ग साइड में आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और ऑटो से यात्री मोहन वर्मा, पिता शौखी लाल वर्मा, निवासी मैहर को बाहर निकाला।

उन्हें सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

#MaiharNews #RoadAccident #SatnaNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!