Edition

दीपावली से पहले सतना में मिठाई दुकानों पर प्रशासन की नजर, एसडीएम और सीएसपी ने किया औचक निरीक्षण…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीपावली से पहले सतना में मिठाई दुकानों पर प्रशासन की नजर, एसडीएम और सीएसपी ने किया औचक निरीक्षण…

दीपावली पर्व को देखते हुए सतना में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। 7 नवंबर 2026 को एसडीएम राहुल सिलाड़िया, नगर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न मिष्ठान दुकानों की जांच की।

मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच....निरीक्षण के दौरान दुकानों में बिक्री के लिए रखी मिठाइयों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, निर्माण प्रक्रिया, साफ–सफाई और बिक्री व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की।

दुकानदारों को दिए सख्त निर्देश..अधिकारियों ने दुकानदारों को ग्राहकों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने, मिठाइयों को स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर रखने तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

#RewanchalRoshni #SatnaNews #FoodSafety #MadhyaPradeshNews#Diwali2026

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!