Edition

मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल से गूंजेगा चंडीगढ़, सैन्य जोश के साथ दिखेंगी शानदार विंटेज कारें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंडीगढ़.

देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों की शौर्य गाथाएं, सेना का गौरवशाली इतिहास और देशसेवा के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा… कुछ ऐसा ही माहौल अगले सप्ताह चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा। 13 से 15 नवंबर तक शहर में दसवें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है।

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देशभर से हजारों की संख्या में युवा, विद्यार्थी, सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, लेखक और सैन्य इतिहास में रुचि रखने वाले लोग हिस्सा लेंगे। इस बार फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पंजाब और देश के युवाओं को शिक्षित करने के साथ उन्हें सेना के गौरवशाली इतिहास, सैनिकों के बलिदान और राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करना है।

फेस्टिवल की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को पंजाब भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल समिति के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल टीएस शेरगिल ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में इस आयोजन को युवाओं और आम लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फेस्टिवल केवल एक साहित्यिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को भारतीय सेना की परंपराओं, वीरता और अनुशासन से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!