Edition

पन्ना के जनकपुर में बन रहा डायमण्ड पार्क, मार्च तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना के जनकपुर में बन रहा डायमण्ड पार्क, मार्च तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य…

पन्ना जिले में हीरा कारोबार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए जनकपुर में डायमण्ड पार्क का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को कलेक्टर हर्ष सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

12 हेक्टेयर में विकसित होंगे 126 औद्योगिक प्लॉट…करीब 12 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहे डायमण्ड पार्क का निर्माण जून महीने में शुरू हुआ था। परियोजना को आगामी मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मास्टर प्लान और नक्शे का अवलोकन किया तथा पार्क में विकसित होने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

परियोजना के तहत अलग-अलग आकार के कुल 126 औद्योगिक प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं।

कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भी होगा निर्माण…डायमण्ड पार्क में औद्योगिक प्लॉट के अलावा सर्वसुविधायुक्त कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वहीं, पहले प्रस्तावित डायमण्ड म्यूजियम को अब नए और अधिक उपयुक्त स्थान पर विकसित करने की योजना है।

अतिक्रमण और निर्माण संबंधी बाधाएं दूर करने के निर्देश…निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्य में आ रही प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क की भूमि पर अतिक्रमण होने की स्थिति में उसे शीघ्र हटाने और निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने को कहा।

हीरा कारोबार और रोजगार को मिल सकता है बढ़ावा….डायमण्ड पार्क तैयार होने से पन्ना के हीरा कारोबार को व्यवस्थित औद्योगिक मंच मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर उद्योग और व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार हो सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर विकसित होने की संभावना है।

#PannaNews #DiamondPark #IndustrialDevelopment #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!