Edition

मऊगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मऊगंज में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। कागस नदी के खड़ुईघाट पुल पर पीछे से आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में रज्जन साकेत को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ओवरटेक के दौरान बाइक को मारी टक्कर…जानकारी के अनुसार, ग्राम डाभी निवासी तीनों युवक बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

तीनों घायलों का नईगढ़ी अस्पताल में इलाज…घायलों की पहचान मनीष साकेत (27), पिता जगजीवन लाल साकेत, विक्रम साकेत (18), पिता भाईलाल साकेत और रज्जन साकेत (22), पिता स्वयंवर साकेत के रूप में हुई है। तीनों ग्राम डाभी के निवासी हैं।

हादसे में रज्जन साकेत के चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। अन्य दोनों युवकों को भी चोटें लगी हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को वहां से गुजर रहे ऑटो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

#MauganjNews #RoadAccident #MadhyaPradeshNews #NewGarhi #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!