Edition

सतना में महिला से मारपीट, ऑटो में तोड़फोड़; तीन आरोपियों पर केस दर्ज…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में महिला से मारपीट, ऑटो में तोड़फोड़; तीन आरोपियों पर केस दर्ज…

सतना के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उमरी-बंजरहा तालाब के पास एक महिला के साथ मारपीट और उसके ऑटो-रिक्शा में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप…पुलिस के अनुसार, ज्योति यादव (30), पति बृजेश यादव का रवि यादव से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रवि यादव ने सतेन्द्र यादव और कुटुवा यादव के साथ मिलकर कथित तौर पर महिला से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे महिला घायल हो गई।

ऑटो-रिक्शा में भी की गई तोड़फोड़…महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़े उसके ऑटो-रिक्शा में भी तोड़फोड़ की। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रंगदारी मांगने के मामले में भी केस…पुलिस के मुताबिक, घटना के करीब 24 घंटे बाद मुख्य आरोपी रवि यादव के खिलाफ रंगदारी मांगने और मारपीट से जुड़ी एक अन्य शिकायत पर अड़ीबाजी का प्रकरण भी दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #RewanchalRoshni #VindhyaNews

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!