Edition

पन्ना में 71 वाहन चालकों की आंखों की जांच, 14 में मिली नजर संबंधी समस्या..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पन्ना में 71 वाहन चालकों की आंखों की जांच, 14 में मिली नजर संबंधी समस्या…

पन्ना। जेके सीमेंट वर्क्स पन्ना में शनिवार, 31 अक्टूबर को भारी वाहन चालकों और परिवहन कर्मियों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 71 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 14 लोगों में नजर संबंधी समस्या पाई गई।

नेत्र विशेषज्ञ ने दी जांच और उपचार की सलाह….शिविर का शुभारंभ जिला परिवहन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की मौजूदगी में हुआ। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश तिवारी के सहयोग से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. गर्वेश मोदी ने वाहन चालकों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।

तकनीकी जांच में संजय खरे, अविनाश प्रजापति, जाफर अली और शिवम श्रीवास्तव ने सहयोग किया।

जल्द मिलेंगे मुफ्त चश्मे और दवाइयां….जांच में कमजोर या दोषपूर्ण दृष्टि वाले 14 वाहन चालकों को जेके सीमेंट प्रबंधन की ओर से जल्द निःशुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

डॉक्टरों ने चालकों को आंखों की नियमित देखभाल, रात में वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह दी।

सड़क सुरक्षा को लेकर पहल…जेके सीमेंट प्रबंधन के अनुसार, सुरक्षित परिवहन के लिए वाहन चालकों का स्वस्थ और सतर्क रहना जरूरी है। कमजोर नजर के कारण सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया। कंपनी ने भविष्य में भी चालकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

#PannaNews #RoadSafety #EyeCheckup #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!