Edition

घर पर बनाएं केरल का फेमस मालाबार लच्छा पराठा, जानें आसान रेसिपी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पराठा भारतीय खाने का ऐसा हिस्सा है, जिसे लोग नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक खाना पसंद करते हैं. आलू, गोभी, मूली और पनीर के पराठे तो लगभग हर घर में बनते हैं. लेकिन आप रोज एक ही तरह के पराठे खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो मालाबार लच्छा पराठा ट्राई कर सकते हैं. यह दक्षिण भारत, खासकर केरल की मशहूर डिश है.

इसकी खासियत है इसकी कुरकुरी बाहरी परत और अंदर की नरम, कई परतों वाली बनावट. इसे बनाने का तरीका थोड़ा अलग जरूर है लेकिन घर पर इसे तैयार करना मुश्किल नहीं है. कुछ आसान चीजों और सही तरीके से आप भी बाजार या रेस्टोरेंट जैसा परतदार मालाबार पराठा बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
2 कप मैदा

1 अंडा

1 छोटा चम्मच चीनी

आधा छोटा चम्मच नमक

2 बड़े चम्मच तेल

गुनगुना पानी (आटा गूंथने के लिए)

परतों के लिए थोड़ा तेल या घी

मालाबार पराठा घर पर बनाएं कैसे?

  • मालाबार पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें अंडा और तेल डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा सख्त नहीं होना चाहिए.
  • अब आटे पर थोड़ा तेल लगाकर इसे ढक दें और कम से कम 2 घंटे के लिए रख दें. इससे आटा नरम हो जाएगा और पराठे की परतें अच्छी बनेंगी. तय समय के बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई लेकर उसे जितना हो सके पतला बेल लें. इसके ऊपर थोड़ा तेल या घी लगाएं.
  • अब बेले हुए आटे को लंबी पट्टी की तरह मोड़ लें और फिर उसे गोल घुमाकर स्पाइरल आकार दे दें. इसी तरह बाकी लोइयों से भी पराठे तैयार कर लें. इन्हें करीब 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद हर लोई को हल्के हाथों से बेलकर पराठे का आकार दें.
  • अब तवे को मीडियम आंच पर गर्म करें और पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें. सेंकते समय जरूरत के अनुसार थोड़ा तेल या घी लगाते रहें. पराठा पकने के बाद उसे हल्के हाथों से दबाएं, ताकि उसकी परतें खुल जाएं.
  • इस तरह आपका गरमा-गरम और परतदार मालाबार पराठा तैयार है. इसे दही, रायता, अचार, चटनी, छोले या अपनी पसंद की मसालेदार सब्जी के साथ परोसें.
Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!