Edition

धवारी स्टेडियम का नाम स्व. कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर करने की मांग, पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनीतिक विवाद से ऊपर उठकर विंध्य के विकास में योगदान का सम्मान करने की अपील, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से गंभीरता से विचार कर उचित निर्णय लेने का आग्रह।

सतना। धवारी स्टेडियम के नामकरण को लेकर जारी विवाद के बीच चित्रकूट के पूर्व विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टेडियम का नामकरण स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के नाम पर किए जाने की मांग की है। 31 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि इस विषय को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का मुद्दा बनाने के बजाय विंध्य के विकास में योगदान देने वाले व्यक्तित्व के सम्मान से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

पूर्व विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि धवारी स्टेडियम के निर्माण की पहल स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह ने की थी और इसके लिए राशि की स्वीकृति भी कराई थी। उन्होंने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, पंजाब के राज्यपाल, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री और सतना सांसद के रूप में प्रदेश एवं देश की सेवा की। सतना सहित पूरे विंध्य के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा है।

विकास में योगदान को मिले स्थायी सम्मान….. नीलांशु चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि जनभावनाओं और स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह के योगदान को ध्यान में रखते हुए धवारी स्टेडियम का नाम ‘स्व. कुंवर अर्जुन सिंह स्टेडियम’ किए जाने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाए। इससे क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को स्थायी सम्मान मिल सकेगा।

नामकरण विवाद के बीच आया पत्र….. धवारी स्टेडियम के नामकरण को लेकर पहले से ही शहर में चर्चा और विरोध के स्वर सामने आ रहे हैं। ऐसे में पूर्व विधायक का मुख्यमंत्री को लिखा यह पत्र नामकरण के मुद्दे को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में ले आया है। अब निगाहें सरकार के निर्णय पर टिकी हैं कि वह इस मांग पर क्या रुख अपनाती है।

नीलांशु चतुर्वेदी ने अपने पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि नामकरण का निर्णय राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के आधार पर नहीं, बल्कि क्षेत्र के ऐतिहासिक योगदान और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जाना चाहिए।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!