सतना में दहेज हत्या मामले के 3 फरार आरोपी गिरफ्तार, 5-5 हजार रुपये का था इनाम….

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति, उसका पिता और पत्नी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
2023 में दर्ज हुआ था मामला...कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी के अनुसार, मौहार गांव निवासी विनोद पाल उर्फ दीपक (30), उसके पिता सैखीलाल पाल (60) और पूनम पाल (23) के खिलाफ वर्ष 2023 में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 304बी और 34 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत कार्रवाई की गई थी।
न्यायालय से जारी हुआ था स्थायी वारंट….पुलिस के मुताबिक, मामला दर्ज होने के बाद से तीनों आरोपी फरार थे। मामले में चालान पेश किए जाने के बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रत्येक आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई…..बुधवार सुबह पुलिस को मुखबिर से तीनों आरोपियों के मौहार गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। इसके आधार पर कोठी थाना पुलिस ने गांव में दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #PoliceAction #RewanchalRoshni







