Edition

रीवा में चुनाव जीतते ही सांसद पुत्र का बदला अंदाज: प्रचार में साइकिल, जीत के बाद सनरूफ कार से निकले; ‘दबदबा बना रहेगा’ पर झूमे…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रीवा में सरपंच चुनाव जीतने के बाद सांसद पुत्र का जश्न: सनरूफ से बाहर निकलकर ‘दबदबा बना रहेगा’ गाने पर झूमे अंकुर मिश्रा…

रीवा जिले की हिनौता ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव जीतने के बाद सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे अंकुर मिश्रा का विजय जुलूस चर्चा में है। जीत के बाद निकाले गए जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अंकुर मिश्रा चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अंकुर मिश्रा कार की सनरूफ से बाहर खड़े होकर समर्थकों की ओर हाथ हिलाते और ‘दबदबा था, दबदबा है, दबदबा बना रहेगा’ गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ कई वाहन काफिले में चल रहे हैं और समर्थक भी जीत की खुशी मनाते नजर आ रहे हैं।

366 वोट से दर्ज की जीत

हिनौता ग्राम पंचायत का सरपंच चुनाव शुरू से ही चर्चा में रहा। चुनाव प्रचार के दौरान अंकुर मिश्रा गांव में साइकिल से घूमकर लोगों से वोट मांगते नजर आए थे।

उन्होंने प्रचार के दौरान खुद को सांसद का बेटा बताकर नहीं, बल्कि एक सामान्य प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने की बात कही थी। चुनाव परिणाम में अंकुर मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 366 वोटों से हराकर सरपंच पद पर जीत दर्ज की।

चुनाव के दौरान प्रशासन से की थी शिकायत

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अंकुर मिश्रा ने एक प्रस्तावक को कथित तौर पर दबाव में लिए जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन से शिकायत भी की थी।

अब चुनाव परिणाम के बाद सामने आए विजय जुलूस के वीडियो ने एक बार फिर हिनौता पंचायत के चुनाव को चर्चा में ला दिया है।

SEO Keywords:रीवा हिनौता पंचायत चुनाव, अंकुर मिश्रा सरपंच, सांसद जनार्दन मिश्रा के बेटे, हिनौता सरपंच चुनाव रिजल्ट, रीवा चुनाव, अंकुर मिश्रा विजय जुलूस

#Rewa #RewaNews #Hinauta #PanchayatElection #AnkurMishra #MadhyaPradesh #ViralVideo

#RewanchalRoshni

 

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!