Edition

मैहर गौरव दिवस पर 3,430 छात्रों ने रचा कथक रिकॉर्ड: 9 मिनट 24 सेकंड की प्रस्तुति, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर गौरव दिवस पर 3,430 छात्रों ने रचा कथक रिकॉर्ड: 9 मिनट 24 सेकंड की सामूहिक प्रस्तुति, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज…

मैहर के फुटबॉल ग्राउंड में सोमवार सुबह मैहर गौरव दिवस के कार्यक्रम में 3,430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ 9 मिनट 24 सेकंड तक सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रस्तुति को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। रिकॉर्ड टीम ने निर्धारित मानकों के अनुसार प्रस्तुति का निरीक्षण किया और इसके बाद मंच पर प्रमाण पत्र सौंपा गया।

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के बाद मां शारदा की सामूहिक आरती की गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई प्रस्तुति

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की निर्णायक टीम ने सामूहिक कथक प्रस्तुति का निरीक्षण किया। आयोजकों के मुताबिक, निर्धारित मानकों के अनुसार प्रदर्शन पूरा होने के बाद रिकॉर्ड दर्ज किए जाने की घोषणा की गई।

इसके बाद रिकॉर्ड टीम ने मंच पर अतिथियों को प्रमाण पत्र सौंपे। कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।

कलेक्टर बोलीं- बच्चों की उपलब्धि प्रेरणादायक

कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी ने बच्चों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि मैहर के बेटे-बेटियों ने प्रतिभा, समर्पण और अनुशासन के साथ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

शाम 7 बजे होगा सांस्कृतिक समारोह

मैहर गौरव दिवस का मुख्य सांस्कृतिक समारोह सोमवार शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह करेंगे। इस दौरान अतिथि पारंपरिक खानपान के फूड स्टॉल ‘व्यंजनों की बगिया’ का अवलोकन करेंगे और दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत करेंगे।

शाम के कार्यक्रम में 10 वर्ष तक के बच्चे फैशन शो, रैंप वॉक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

SEO Keywords: मैहर गौरव दिवस, मैहर कथक रिकॉर्ड, 3430 छात्रों का कथक, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, मैहर गौरव दिवस 2026, मैहर न्यूज, मां शारदा मैहर

#Maihar #MaiharNews #MaiharGauravDiwas #Kathak #AsiaBookOfRecords #MadhyaPradesh #Satna #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!