Edition

मैहर मां शारदा मंदिर की पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ: दीवार पर बैठा नजर आया, 3 महीने से लगातार मूवमेंट; 20 कैमरों से निगरानी…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर मां शारदा मंदिर की पहाड़ी पर फिर दिखा तेंदुआ: 3 महीने से लगातार मूवमेंट, 20 ट्रैप कैमरों से निगरानी…

मैहर स्थित विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर की पहाड़ी पर तेंदुए की लगातार मौजूदगी से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। शनिवार शाम मंदिर पहाड़ी के तृतीय चक्र के वैन मार्ग पर दीवार पर बैठा तेंदुआ फिर नजर आया। वहां से गुजर रहे श्रद्धालुओं ने तेंदुए का वीडियो मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो रविवार को सामने आया।

बताया जा रहा है कि तेंदुआ पिछले करीब तीन महीनों से मंदिर की पहाड़ी और आसपास के वन क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। इससे पहले भी श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर तेंदुए की चहलकदमी के वीडियो सामने आ चुके हैं।

मूवमेंट ट्रैक करने लगाए 20 ट्रैप कैमरे

तेंदुए की लगातार गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग अलर्ट है। मंदिर की पहाड़ी, वैन मार्ग और श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले संवेदनशील इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।

तेंदुए की पहचान और उसके मूवमेंट को वैज्ञानिक तरीके से ट्रैक करने के लिए वन विभाग ने क्षेत्र में करीब 20 ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए तेंदुए की तस्वीरों और गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि अलग-अलग मौकों पर दिखाई दे रहा तेंदुआ एक ही है या क्षेत्र में अन्य तेंदुए भी मौजूद हैं।

श्रद्धालुओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील

वन विभाग की टीम लगातार इलाके में निगरानी और सर्चिंग कर रही है। वन अधिकारियों ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और न ही उसका पीछा करें।

विभाग ने लोगों से फोटो-वीडियो बनाने के लिए वन्यजीव के पास जाने से बचने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने को कहा है। तेंदुए की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील भी की गई है।

SEO Keywords: मैहर मां शारदा मंदिर तेंदुआ, मैहर तेंदुआ वीडियो, शारदा मंदिर पहाड़ी पर तेंदुआ, मैहर में तेंदुए की दहशत, मैहर वन विभाग, 20 ट्रैप कैमरे, तेंदुआ मूवमेंट मैहर

#Maihar #MaiharNews #Leopard #MaaShardaTemple #Wildlife #ForestDepartment #Satna #MadhyaPradesh #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!