Edition

सतना में यौन शोषण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ढाई साल से था फरार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में नाबालिग से यौन शोषण का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, ढाई साल से था फरार

सतना। नाबालिग को अगवा कर यौन शोषण के मामले में ढाई साल से फरार चल रहे आरोपी को कोटर पुलिस ने रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मुंबई और गुजरात में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया।

नाबालिग के लापता होने पर दर्ज हुआ था केस

कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा के मुताबिक, साल 2024 की शुरुआत में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की।

करीब दो सप्ताह की तलाश के बाद पुलिस ने नाबालिग को मुंबई से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि तेजभान गौतम (27), निवासी खम्हरिया, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ यौन शोषण किया।

नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में यौन अपराध और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं और आरोपी की तलाश शुरू की।

मुंबई और गुजरात में बदलता रहा ठिकाने

पुलिस के अनुसार, केस दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मुंबई में कई जगह ठिकाने बदले और कुछ समय गुजरात के अलग-अलग शहरों में भी रहा।

पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में तीन से चार बार मुंबई और गुजरात गईं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया गया था

साइबर सेल की मदद से ठाणे में मिली लोकेशन

सितंबर के दूसरे सप्ताह में साइबर सेल की मदद से पुलिस को आरोपी की लोकेशन मुंबई के उपनगर ठाणे में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ठाणे पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को रविवार को सतना लाया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

#Satna #CrimeNews #POCSOAct #PoliceAction #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!