Edition

SpiceJet Flight Delay: दिल्ली से 5 उड़ानों में देरी, 500 से ज्यादा यात्री परेशान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
मामला सुबह-सुबह का है. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली से उड़ने वाली 4 घरेलू और 1 अंतरराष्ट्रीय उड़ान देर से रवाना हुईं. इससे 500 से ज्यादा यात्रियों पर असर पड़ा. टर्मिनल 1 से जाने वाली चार घरेलू उड़ानें प्रभावित हुईं. इनमें तीन लेह की और एक जम्मू की थी. इन उड़ानों के करीब 450 यात्री परेशान हुए. लेह की उड़ान SG127 को सुबह 4.50 बजे उड़ान भरनी थी. लेकिन यह सुबह करीब 9 बजे रवाना हुई. लेह की दूसरी उड़ान SG121 का तय समय सुबह 6.10 बजे था. तीसरी लेह उड़ान SG125 को सुबह 8.45 बजे जाना था. जम्मू की उड़ान SG2160 का तय समय सुबह 7.40 बजे था और यह एक घंटे से ज्यादा देरी से चली। 

सूत्रों का दावा है कि रात करीब 2.30 बजे IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर लेह की उड़ानों के यात्रियों का चेक इन शुरू करने के लिए एयरलाइन का चेक इन स्टाफ पहुंचा ही नहीं. यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि वे किससे संपर्क करें. वे काफी नाराज थे. ड्यूटी मैनेजर को बुलाया गया, जिसके बाद यात्रियों को शांत कराया गया. इसके बाद ही इस उड़ान का चेक इन शुरू हुआ। 

दिल्ली से दुबई जाने वाली उड़ान SG5111 को टर्मिनल 3 से सुबह 7.45 बजे रवाना होना था. यह उड़ान भी देर से चली. फ्लाइट रडार के आंकड़ों के मुताबिक इसने सुबह 9.42 बजे उड़ान भरी. सूत्रों के अनुसार बाद में जम्मू की एक और लेह की दो उड़ानें रवाना हो चुकी थीं।.

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि SG121 और SG127 (दिल्ली से लेह) और SG2160 (दिल्ली से जम्मू) परिचालन कारणों से देरी से चलीं. कंपनी के मुताबिक ये उड़ानें रवाना होकर अपने गंतव्य पर पहुंच चुकी हैं. प्रवक्ता ने यात्रियों को हुई असुविधा पर गहरा खेद जताया। 

दिल्ली एयरपोर्ट ने भी बयान जारी किया. एयरपोर्ट ने कहा कि स्पाइसजेट की कुछ उड़ानों में परिचालन गड़बड़ी से यात्रियों को दिक्कत हुई, इसका उसे खेद है. एयरपोर्ट की टीमें एयरलाइन और संबंधित पक्षों के साथ तालमेल करके प्रभावित यात्रियों की मदद कर रही हैं, ताकि हालात सामान्य हो सकें. यात्रियों से धैर्य की अपील की गई है और ताजा जानकारी के लिए एयरलाइन से संपर्क करने को कहा गया है। 

 

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!