Edition

चित्रकूट में चाय दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO सामने आया; पुरानी रंजिश में हुआ विवाद, 2 आरोपी हिरासत में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र में स्फटिक शिला मोड़ स्थित मनोहर चाय दुकान पर रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और तोड़फोड़ में बदल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक दुकान के बाहर मारपीट और सामान तोड़ते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, हमलावर बोलेरो और ओमनी वैन से दुकान पर पहुंचे थे। दुकान में मौजूद ब्रजनारेश सिंह ने युवकों को तोड़फोड़ करने से रोकने की कोशिश की, जिसके बाद आरोपियों ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। पिता को बचाने के लिए उनके बेटे अंकित सिंह ने बीच-बचाव किया।

घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान संचालक अंकित सिंह की शिकायत पर वरुण तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार सुबह दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था।

#चित्रकूट #सतना #चित्रकूटन्यूज #सतना_न्यूज #मारपीट #तोड़फोड़ #CCTVVideo #क्राइम_न्यूज #CrimeNews #पुलिस #वायरलवीडियो #मध्यप्रदेश #MPNews #रीवा_संभाग #विंध्य #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #रेवांचलरोशनी #RewanchalRoshni #साहससचकहनेका

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!