महोबा के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के रगौलिया बुजुर्ग गांव में पैरोल पर घर आए उम्रकैदी कल्लन रैकवार ने पत्नी चम्पा की त्रिशूल से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि पत्नी उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पत्नी के सिर और गर्दन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते चम्पा की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी करीब तीन घंटे तक पत्नी के शव के पास बैठा रहा। बाद में उसने खुद परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कल्लन रैकवार पहले से मध्यप्रदेश की सतना जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। वर्ष 2014 में उसने अपनी 10 माह की नातिन की हत्या कर दी थी। इस मामले में वर्ष 2017 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आरोपी हर कुछ महीने में पैरोल पर घर आता था और इस बार 1 सितंबर को 14 दिन की पैरोल पर गांव पहुंचा था।

#महोबा #कुलपहाड़ #महोबा_न्यूज #उत्तरप्रदेश #UPNews #क्राइम_न्यूज #CrimeNews #हत्या #हत्या_कांड #उम्रकैदी #पैरोल #पुलिस #महोबा_क्राइम #उत्तरप्रदेश_न्यूज #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #RewanchalRoshni #रेवांचलरोशनी #साहससचकहनेकागौर









