सतना में पानी के छींटे पर विवाद, कार सवार तीन युवकों ने चाकू,ब्लेड से किया हमला…

रेवांचल रोशनी। सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में सड़क के गड्ढे का पानी बाइक सवार युवक पर पड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रीवा रोड बस स्टैंड के पास कार सवार तीन युवकों ने कथित तौर पर विष्णु कुमार गुप्ता से मारपीट कर चाकू और ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में विष्णु के चेहरे और हाथ पर चोटें आईं।
घटना के बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची कोलगवां थाना पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। कार के नंबर और फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
#Satna #SatnaNews #KolgaonPolice #CrimeNews #MPNews #MadhyaPradesh #PoliceInvestigation #RewanchalRoshni









