Edition

बारिश के बाद सतना में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, 84 मरीज मिले; अगस्त में डेंगू के 9 नए केस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारिश के बाद सतना में बढ़ा डेंगू,मलेरिया का खतरा, 84 मरीज मिले; अगस्त में 9 नए केस..

रेवांचल रोशनी। सतना जिले में बारिश के साथ मच्छरजनित और वायरल बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। जनवरी से अगस्त तक जिले में डेंगू के 44 और मलेरिया के 40 मरीज सामने आए हैं। अकेले अगस्त में डेंगू के 2 और मलेरिया के 7 नए मरीज मिले हैं।

बारिश के बाद धवारी, केशव नगर, टिकुरिया टोला, बजरहा टोला, राजेंद्रनगर और सिंधी कैंप समेत कई इलाकों में जलभराव है। लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों के लार्वा पनपने की आशंका बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, डेंगू के 44 मरीजों में 29 सतना और 15 मैहर क्षेत्र से हैं। वहीं 40 मलेरिया मरीजों में 37 सतना और 3 मैहर क्षेत्र से संबंधित हैं। हाल ही में उचेहरा क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक में मलेरिया की पुष्टि हुई, जो मुंबई से लौटने के बाद बीमार पड़ा था।

इधर जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में भी बुखार और वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में रोजाना 250 से अधिक मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने लोगों से लंबे समय तक बुखार रहने पर जांच कराने और बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा न लेने की अपील की है। जलभराव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग और लार्वा नियंत्रण की जरूरत भी बढ़ गई है।

#Satna #Dengue #Malaria #SatnaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HealthNews #DengueAlert #MalariaAlert #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!