Edition

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को तोहफा, खाते में आएंगे ₹1,750

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को तोहफा, खाते में आएंगे 1750 रुपए

भोपाल/मैहर। रक्षाबंधन के मौके पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को राज्य सरकार की ओर से 250 रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। नियमित 1500 रुपए की मासिक किस्त के साथ यह राशि जुड़कर पात्र महिलाओं के खातों में कुल 1750 रुपए पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए राशि ट्रांसफर करेंगे।

1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को लाभ

सरकार के मुताबिक इस बार 1 करोड़ 25 लाख 35 हजार महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी। जून 2023 में शुरू हुई लाड़ली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन पर लगातार चौथे साल 250 रुपए की अतिरिक्त राशि देने की तैयारी है। उज्ज्वला योजना की पात्र महिलाओं को भी 250 रुपए की अतिरिक्त राशि का लाभ मिलेगा।

2148 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर

महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री मैहर से कुल 2148 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। जुलाई में लहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योजना की 38वीं किस्त के रूप में 1835 करोड़ रुपए जारी किए गए थे।

इस बार अतिरिक्त 250 रुपए दिए जाने से सरकार पर करीब 313 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। रक्षाबंधन से पहले खाते में अतिरिक्त राशि पहुंचने से प्रदेश की पात्र महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है।

#LadliBehna #RakshaBandhan #MohanYadav #MadhyaPradesh #LadliBehnaYojana #Maihar #MPNews #RewanchalRoshni #लाड़लीबहना #रक्षाबंधन #मध्यप्रदेश #मैहर #रेवांचलरोशनी

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!