Edition

चंडीगढ़ कोर्ट पहुंचा मामला! वांगचुक, अभिजीत दीपके और कुणाल कामरा पर FIR की मांग, पुलिस से मांगा जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 चंडीगढ़
 समाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक, कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक और कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इसके लेकर चंडीगढ़ जिला अदालत ने पुलिस ने जवाब मांगा है। 

एफआईआर की मांग को लेकर एडवोकेट विभु सैनी ने याचिका दायर की है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए पुलिस को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी। 

याचिका में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी उल्लेख किया गया है, जिसपर याचिकाकर्ता ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का जवाब और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद ही कोर्ट अगला आदेश जारी करेगा। अभी किसी के खिलाफ एफआईआर करने और दोषी मानने का आदेश नहीं दिया गया।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!