Edition

NEET पेपर लीक के विरोध में युवक कांग्रेस-NSUI का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन; पुलिस से हुई तीखी रस्साकशी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छात्रों के समर्थन में अग्रिम पंक्ति में दिखीं महिला कांग्रेस नेत्रियां…….

सतना। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को युवक कांग्रेस और NSUI ने जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने पहले से की गई रणनीतिक तैयारी के चलते उन्हें बैरिकेड पार नहीं करने दिया।

प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड हटाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण वे सफल नहीं हो सके।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की और रस्साकशी हुई। अफरा-तफरी के बीच कुछ कार्यकर्ता हवा में उछलते नजर आए, जबकि कई प्रदर्शनकारियों को हल्की चोटें भी आईं। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस ने संयम बरता और बिना वाटर कैनन या आंसू गैस का प्रयोग किए हालात पर नियंत्रण बनाए रखा। बाद में कुछ प्रदर्शनकारियों को एहतियातन हिरासत में लेकर स्थिति सामान्य कराई गई।

 

प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री रश्मि सिंह भी छात्रों के समर्थन में अग्रिम पंक्ति में मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक ने लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय किया है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस की नेत्रियां, युवक कांग्रेस और NSUI के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि युवाओं की आवाज अब गांव-गांव तक पहुंच चुकी है और जब तक छात्रों को न्याय तथा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं मिलता, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!