नई दिल्ली। NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों के साथ बातचीत से पहले जवाबदेही तय होनी चाहिए….

प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने कहा, “संसद में बात तभी होगी, पहले इस्तीफा फिर वार्ता। बिना इस्तीफे के कोई वार्ता नहीं होगी। अगर सरकार वास्तव में संवाद चाहती थी, तो 20 तारीख से पहले छात्रों से बात क्यों नहीं की?
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही है। उनका कहना था कि लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर समय रहते संवाद और ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
गौरतलब है कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं। वहीं, सरकार और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कह रही हैं।
