पन्ना में पति-पत्नी को दो दिन में मिले 4 हीरे: 5.16 कैरेट वजन, बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपए; 6 महीने से कर रहे थे खदान में मेहनत……
पन्ना। पन्ना की धरती ने एक बार फिर एक परिवार की किस्मत बदल दी। इस बार झांसी जिले के धायपुरा गांव निवासी गुड्डी देवी और उनके पति राजकुमार श्रीवास को सरकोहा क्षेत्र की खदान से एक साथ 4 हीरे मिले हैं। चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है।
गुड्डी देवी मूल रूप से पन्ना की रहने वाली हैं और उनकी शादी झांसी में हुई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पन्ना में हीरे मिलने की खबरें देखकर अपने पति को यहां खदान लगाने की सलाह दी थी। इसके बाद राजकुमार ने पन्ना हीरा कार्यालय से नियमानुसार पट्टा बनवाया और सरकोहा क्षेत्र में खदान खोदने का काम शुरू किया।
6 महीने की मेहनत के बाद दो दिन में मिले 4 हीरे
पति-पत्नी पिछले करीब 6 महीने से खदान में मेहनत कर रहे थे। उनकी मेहनत का नतीजा 1 अक्टूबर को सामने आया, जब उन्हें एक साथ 2 हीरे मिले। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को फिर 2 हीरे मिलने से परिवार की खुशी दोगुनी हो गई।
राजकुमार श्रीवास ने इसे माता रानी की कृपा और परिवार की मेहनत का फल बताया।
5.16 कैरेट के हैं चारों हीरे
हीरा पारखी अनुपम सिंह के मुताबिक चारों हीरों का विवरण इस प्रकार है—
- 1.62 कैरेट — उज्ज्वल किस्म
- 1.29 कैरेट — उज्ज्वल किस्म
- 1.44 कैरेट — मैला किस्म
- 0.81 कैरेट — मैला किस्म
चारों हीरों का कुल वजन 5.16 कैरेट है।
बच्चों की पढ़ाई और कारोबार में लगाएंगे पैसा
राजकुमार श्रीवास ने बताया कि हीरों की सरकारी नीलामी से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल बच्चों की अच्छी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ राशि अपने काम-धंधे को आगे बढ़ाने में लगाने की योजना है।
चारों हीरों को आगामी सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा।
SEO Keywords: पन्ना में हीरा मिला, Panna Diamond News, पन्ना हीरा खदान, पति-पत्नी को मिले 4 हीरे, सरकोहा हीरा खदान, 5.16 कैरेट हीरा, पन्ना डायमंड न्यूज
#PannaNews #PannaDiamond #DiamondMine #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni



