Edition

नशा मुक्ति अभियान 2.0: छात्राओं ने रंगोली-नाटक के जरिए दिया जागरूकता का संदेश, महिला थाना पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सतना के मार्गदर्शन में संचालित नशा मुक्ति जागरूकता अभियान- नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत मंगलवार को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या एवं महिला थाना स्टाफ द्वारा व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति विषय पर रंगोली, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं, आदित्य कॉलेज सतना के छात्र-छात्राओं ने नाटक और व्याख्यान के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान पोस्टर, पंपलेट वितरण, जनसंवाद, सोशल मीडिया संदेश और जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए नागरिकों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। महिला थाना पुलिस ने नागरिकों से स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!