Edition

बारिश में सड़क पर गिरा विशाल पेड़, मैहर-बरही मार्ग घंटों रहा बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैहर। जिले में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश के दौरान मैहर-बरही मार्ग पर ग्राम सोनवारी के पास एक विशालकाय पेड़ मुख्य सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई वाहन पेड़ की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

पेड़ गिरने के कारण मैहर-बरही मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रात के समय मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को कई घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के चलते पेड़ बिजली के तारों पर भी गिर गया, जिससे तार क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई।

प्रशासन के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने जिम्मेदारी संभाली। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पेड़ की शाखाएं काटकर उसे सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद मैहर-बरही मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।

स्थानीय लोगों ने बताया कि समय रहते पेड़ हटाए जाने से आवागमन बहाल हो गया, हालांकि देर रात तक फंसे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली विभाग की टीम ने भी क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!