Edition

सतना में मशाल जुलूस, सोनम वांगचुक के समर्थन में गूंजे नारे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनम वांगचुक के समर्थन में सतना में मशाल जुलूस, पेपर लीक के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन

सतना। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में रविवार शाम सतना में युवाओं ने मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन दिल्ली में वांगचुक के अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के समर्थन और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कथित पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

 

जुलूस सिविल लाइन चौपाटी से शुरू होकर सर्किट हाउस, मुख्य बाजार और सिटी कोतवाली रोड होते हुए निकला। इस दौरान युवाओं के हाथों में मशालें और सोनम वांगचुक के समर्थन में पोस्टर दिखाई दिए।

प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार होने वाली पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। रैली में “इंकलाब जिंदाबाद”, “पेपर लीक बंद करो” और “शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने, पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने तथा छात्रों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!