Edition

ड्यूटी हमेशा ईमानदारी से की, पूर्व ट्रैफिक पुलिसकर्मी विवेकानंद तिवारी का भावुक बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

निलंबन और इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर दी सफाई, अब ट्रैफिक टीचर बनकर कर रहे हैं लोगों को जागरूक.

मध्य प्रदेश के शहडोल यातायात पुलिस में तैनात रहे विवेकानंद तिवारी एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर निलंबित किए जाने और उसके बाद इस्तीफा देने वाले तिवारी ने अब अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक भावुक बयान जारी किया है।

उन्होंने कहा, मैंने अपनी ड्यूटी हमेशा दिल से और पूरी ईमानदारी के साथ की है। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरती। मुझे कोई यह कहे कि मैं अपनी ड्यूटी के प्रति वफादार नहीं था, यह मैं कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

विवेकानंद तिवारी का कहना है कि उन्होंने पुलिस सेवा के दौरान हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर विभागीय कार्रवाई के बाद उन्हें निलंबित किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अब उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल का नाम बदलकर ट्रैफिक टीचर विवेकानंद तिवारी रख लिया है और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चला रहे हैं।

फिलहाल उनके इस बयान और नई पहल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर जारी है। हालांकि विभाग की ओर से इस बयान पर कोई नई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!