Edition

7 जुलाई से लापता नाबालिग मामले का खुलासा, अपहरण-दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलगवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग अपहरण-दुष्कर्म केस में दो आरोपी गिरफ्तार|

सतना के कोलगवां थाना पुलिस ने 16 वर्षीय नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीड़िता के न्यायालय में दर्ज बयान के बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई की। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

7 जुलाई को हुई थी लापता,पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तलाश के दौरान पुलिस ने किशोरी को बरामद किया और उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए।

बयान में किया दुष्कर्म का खुलासा ,पीड़िता ने न्यायालय में दिए बयान में बताया कि घर लौटते समय बाइक सवार दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि एक आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।बहन के घर पहुंची पीड़िता,आरोपियों के चंगुल से निकलने के बाद पीड़िता अपनी बहन के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने बयान के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सराय निवासी रामसिया पुत्र मिट्ठू साकेत (36) और राजेंद्र पुत्र रामकलेश साकेत (20) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों से पूछताछ की गई। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!