Edition

घर की छत पर ये चीजें रखना माना जाता है अशुभ, जानें वास्तु नियम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा, हर कोने और उसमें रखी वस्तुओं का विशेष महत्व माना गया है. जिस तरह मुख्य द्वार से सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करती है, उसी तरह घर की छत को भी ऊर्जा का एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है. हालांकि, अधिकांश लोग घर के अंदर की नियमित रूप से सफाई करते हैं, लेकिन छत की सफाई लंबे समय तक नहीं करते. इतना ही नहीं, कई लोग छत पर कबाड़ और बेकार की चीजें भी जमा कर देते हैं. वास्तु के अनुसार, घर की छत पर रखा कबाड़ वास्तु दोष का कारण बन सकता है. इससे न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि आर्थिक तंगी, मानसिक तनाव और परिवार में कलह जैसी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं.

भूलकर भी न रखें ये वस्तुएं
1. पुराना कबाड़ और टूटा-फूटा फर्नीचर
कई लोग घर की पुराना फर्नीचर, प्लास्टिक के डिब्बे या अन्य कबाड़ छत के किसी कोने में रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, छत पर कबाड़ जमा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं. इससे घर की सुख-समृद्धि और बरकत प्रभावित होती है.

2. जंग लगा लोहा और पुराने औजार
छत पर कभी भी लोहे के पुराने कलपुर्जे, मशीनरी का कबाड़ या जंग लगे औजार खुले में नहीं रखने चाहिए. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, ऐसी वस्तुएं राहु-केतु के नकारात्मक प्रभाव को बढ़ाती हैं, जिससे व्यक्ति की तरक्की में बाधाएं आने लगती हैं.

3. सूखे पौधे
घर की छत पर बागवानी करना शुभ माना जाता है, लेकिन यदि वहां लगे पौधे सूख गए हों या मुरझा गए हों, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए. वास्तु के अनुसार, सूखे पौधे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं.

4. झाड़ू और पोछा
सफाई करने के बाद कभी भी झाड़ू या पोछा छत पर नहीं छोड़ना चाहिए. वास्तु मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. इसलिए इसे खुले आसमान के नीचे या छत पर रखना शुभ नहीं माना जाता.

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!