Edition

10 किमी साइकिल यात्रा निकाल युवाओं की आवाज़ बुलंद, डॉ. रश्मि सिंह ने किया ‘Gen-Z Cyclothon’ में शामिल होने का आह्वान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ऊँचेहरा/सतना। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “Gen-Z Cyclothon युवा स्वाभिमान यात्रा” के समर्थन में कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह ने छात्राओं और युवाओं के साथ गोबरावकला से ऊँचेहरा बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा तक लगभग 10 किलोमीटर की साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान युवाओं ने रोजगार, निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

 

डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि प्रदेश का युवा लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं के निरस्त होने और वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं से परेशान है। उन्होंने कहा कि युवा अपने भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं और अब उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि युवा स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य युवाओं के सम्मान, रोजगार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।

 

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 14 जुलाई को इंदौर से प्रारंभ होकर 15 जुलाई 2026 को भोपाल पहुंचने वाली Gen-Z Cyclothon  युवा स्वाभिमान यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज़ को मजबूत करें।

साइकिल यात्रा में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एड. लालबहादुर सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मिठाईलाल कुशवाहा, रामनरेश सिंह, मो. सिकंदर, मो. सलाउद्दीन, बलराम कोरी, सुखेन्द्र सिंह, हीरामन, आनंद, अमित, वीरेंद्र सिंह, अभिषेक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और युवा शामिल रहे। यात्रा का समापन ऊँचेहरा बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर हुआ, जहां युवाओं ने रोजगार, शिक्षा और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था को लेकर अपने संकल्प को दोहराया।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!