Edition

घर खरीदना हुआ आसान! 4% ब्याज सब्सिडी वाली नई योजना से होम लोन की EMI में बड़ी राहत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली
 देश के मिडिस क्लास के लिए घर खरीदना अब पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ( PMAY) 2.O के तहत होम लोन (Home Loan) पर 4% ब्याज सब्सिडी देने की तैयारी है, जिससे लाखों परिवारों का अपना घर लेने का सपना पूरा होने के करीब पहुंच सकता है।

क्या खास है इस योजना में?
सरकार की इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को होम लोन के पहले ₹8 लाख तक के हिस्से पर 4% की ब्याज सब्सिडी (Home Loan Subsidy) दी जाएगी। यह सब्सिडी अधिकतम 12 साल की अवधि के लिए लागू होगी और कुल मिलाकर करीब ₹1.80 लाख तक का फायदा मिल सकता है।

क्या है सरकार का मकसद?
इस स्कीम का मकसद खास तौर पर लोअर और मिडिल इनकम ग्रुप ( LIG और MIG) के लोगों को राहत देना है, जो बढ़ती प्रॉपर्टी कीमतों और महंगे लोन के कारण घर खरीदने में मुश्किल महसूस कर रहे हैं। सरकार इस योजना के जरिए शहरी इलाकों में किफायती आवास को बढ़ावा देना चाहती है और आने वाले वर्षों में करोड़ों घर बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

कौन है इस योजना का पात्र?
योजना के तहत वे परिवार पात्र होंगे जिनकी सालाना आय एक तय सीमा के भीतर है और जिनके नाम पर पहले से पक्का मकान नहीं है। साथ ही, घर की कीमत और लोन की सीमा भी निर्धारित की गई है जैसे ₹25 लाख तक का लोन और ₹35 लाख तक की प्रॉपर्टी वैल्यू वाले घरों पर यह लाभ मिल सकता है।

कैसे मिलेगी सब्सिडी?
सब्सिडी साधे लाभार्थी के लोन अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है, जिससे मूलधन कम हो जाता है और EMI का बोझ घटता है। यही वजह है कि यह योजना पहली बार घर खरीदने वालों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

सरकार के इस कदम से रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा बूस्ट मिलेगा, क्योंकि डिमांड बढ़ने से कंस्ट्रक्शन और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में तेजी आ सकती है। वहीं आम लोगों के लिए यह मौका सही समय पर घर खरीदने का हो सकता है, जब सरकार खुद EMI कम कराने में मदद कर रही है।

कुल मिलाकर, देखा जाए तो अगर आप भी घर खरीदने की सोच रहे हैं तो यह स्कीम आपके लिए बड़ा मौका बन सकती है कम EMI, ज्यादा बचत और अपने घर का सपना पूरा करने की।

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!