सतना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबा युवक, 3 घंटे की तलाश के बाद मिला शव…

सतना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रामवन पथ गमन के पास दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गिरजापुर निवासी अभय राज चौधरी के रूप में हुई है। बुधवार देर रात विसर्जन के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया था।
गहरे पानी में डूबने से हुआ हादसा…जानकारी के अनुसार, अभय राज चौधरी बुधवार देर रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब पहुंचा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात में ग्रामीणों ने भी उसकी तलाश की।
SDERF ने चलाया तलाश अभियान...गुरुवार सुबह एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मुरूम खनन से बना था तालाब..हाईवे किनारे स्थित यह तालाब मुरूम खनन के कारण बना था। बताया गया है कि तालाब की गहराई करीब 10 फीट है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
#SatnaNews #MadhyaPradeshNews #BreakingNews #RewanchalRoshni #DurgaVisarjan #MaiharNews #VindhyaNews









