Edition

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया समेत कई जगहों पर देखे होंगे. पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए बताया है कि इसके पीछे साइबर ठग होते हैं, जो आपका बैंक खाता तक जीरो कर सकते हैं. पुलिस ने साइबर स्कैमर्स से बचाव का तरीका भी बताया है.

दरअसल, भारत सरकार की एजेंसी I4C ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. पोस्ट में राजस्थान के झालावाड़ जिले में SP अमित कुमार बुडानिया ने बताया है साइबर ठग कैसे WhatsApp का इस्तेमाल करके भोले-भाले लोगों को शिकार बना रहे हैं. Cyber Dost I4C ने राजस्थान जिले के झालावाड़ के  SP अमित कुमार बुडानिया का वीडियो पोस्ट किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

वॉट्सऐप से स्कैम का शिकार बन रहे हैं
अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि आज के समय में बहुत से लोग वॉट्सऐप स्कैम का शिकार बन रहे हैं. वे लोगों को छोटे-छोटे टास्क देकर पहले कमाई करने का लालच देते हैं, कई केस में शुरुआत में छोटी-मोटी रकम भी दी जाती है.

प्रीमियम टास्क के झांसे से बचें
फिर वे प्रीमियम टास्क का नाम देकर मोटी रकम कमाई का झांसा दिया जाता है. प्रीमियम टास्क में मोटी रकम लगाने को कहा जाता है. इसके बाद वे लोगों को शिकार बनाते हैं.

साइबर ठगों की चाल से बचकर
अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि हम सभी को इस झांसे में नहीं आना है. साइबर ठगों की इन झांसों में नहीं आना है और सतर्क रहना है. साथ ही लोगों को अपने आसपास रहने वालों को भी इससे जागरुक करना चाहिए.

साइबर ठगी के बाद जानकारी दे
अगर कोई भी इस तरह की ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें और 1930 पर कॉल करें. कंप्लेंट दर्ज कराने के लिए आप साइबर क्राइम पोर्टल का भी सहारा ले सकते हैं.

–

Aditya
Author: Aditya

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!