मैहर में पहली बार भाजयुमो जिला अध्यक्ष की नियुक्ति, दिलीप पटेल को मिली जिम्मेदारी….
मैहर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पहली बार जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से दिलीप पटेल को जिला अध्यक्ष और प्रिंस शर्मा को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोनों को बधाई दी।
2016 से भाजपा संगठन में सक्रिय हैं दिलीप पटेल….

दिलीप पटेल किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता विनोद पटेल खेती-किसानी करते हैं। दिलीप वर्ष 2016 से भाजपा संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पहले वे अमदरा मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

मैहर जिले में पहली बार मिली भाजयुमो को जिला इकाई….मैहर को सतना से अलग जिला बनाए जाने के करीब तीन साल बाद भाजयुमो को पहली बार अपना जिला अध्यक्ष मिला है। प्रदेश में युवा मोर्चा की संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत मैहर सहित 19 जिलों में जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की घोषणा की गई है।
अब दिलीप पटेल के सामने जिले में युवा मोर्चा की टीम गठित करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
#MaiharNews #BJP #BJYM #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni








