Edition

कोठी, रनेही गांव के तीन युवाओं का अग्निवीर में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य मिश्रा। कोठी क्षेत्र के समीप स्थित रनेही गांव के तीन युवाओं का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में चयन होने पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है। चयन की खबर मिलते ही ग्रामीणों, परिजनों और युवाओं ने खुशी जताई तथा इसे गांव के लिए गौरव का क्षण बताया।

चयनित युवाओं में नितिन मिश्रा पिता काशी प्रसाद मिश्रा, सौरव सिंह पिता अभय राज सिंह एवं सच्चिदानंद उपाध्याय पिता अंबिका उपाध्याय शामिल हैं। गांव के एक युवक ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती प्रक्रिया में गांव के कुल छह युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ था, जिनमें से तीन युवाओं का अंतिम चयन हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बच्चों का सेना में जाना पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा की बात है। वहीं चयनित युवाओं के माता-पिता में भी खासा उत्साह देखने को मिला। परिवारजनों ने कहा कि बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम आज सामने आया है।

चयनित युवाओं ने कहा कि देश सेवा करना उनका सपना था, जो अब पूरा होने जा रहा है। अग्निवीर योजना के माध्यम से युवा भारतीय सेना में शामिल होकर अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के साथ देश की सुरक्षा में योगदान देते हैं। गांव के लोगों ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Amit Mishra
Author: Amit Mishra

Group Editor, Rewanchal Roshni News Group

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें