Edition

सतना रेलवे स्टेशन की कैंटीन में देर रात तोड़फोड़, संचालक से मारपीट की कोशिश; दो युवक हिरासत में…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना रेलवे स्टेशन की कैंटीन में देर रात तोड़फोड़, संचालक से मारपीट की कोशिश; दो युवक हिरासत में….

सतना रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे सोसाइटी की कैंटीन में बुधवार देर रात तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने कैंटीन संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने की कोशिश भी की। मामले में दो युवकों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

खाने के पैसे को लेकर हुआ था विवाद….प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कैंटीन में खाने के पैसे को लेकर एक दिन पहले संचालक और कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद के बाद युवक बुधवार देर रात बलेनो कार से कैंटीन पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की। घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची जीआरपी और सिटी कोतवाली पुलिस….घटना की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। गुरुवार सुबह सिटी कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

दो युवकों से पूछताछ, जांच जारी…..प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि संबंधित युवक टैक्सी चलाते हैं और कैंटीन के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड पर अक्सर नजर आते हैं। पुलिस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर उनकी भूमिका और विवाद के कारणों की जांच कर रही है। घटना से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

#SatnaNews #RailwayStation #CrimeNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!