Edition

सतना में संविलियन की मांग पर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, बोले- आदेश के बाद ही खत्म होगा आंदोलन…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में संविलियन की मांग पर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी, बोले- आदेश के बाद ही खत्म होगा आंदोलन..

सतना के धवारी चौराहे पर राज्य शिक्षा सेवा में संविलियन की मांग को लेकर अध्यापकों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि जब तक संविलियन का आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। शिक्षकों ने शासन-प्रशासन से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की।

2018 से कर रहे संविलियन की मांग…

धरने में शामिल शिक्षकों का कहना है कि वे वर्ष 2018 से संविलियन सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से मांग उठाने के बावजूद ठोस निर्णय नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। गुरुवार को धरने की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई।

बोले- आश्वासन नहीं, अब आदेश चाहिए….प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने आरोप लगाया कि धरने के दूसरे दिन भी जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी उनकी समस्याएं सुनने नहीं पहुंचा। उनका कहना है कि अब तक मांगों पर न तो सार्थक बातचीत हुई और न ही कोई ठोस आश्वासन मिला। शिक्षकों ने दोहराया कि उनकी मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।

कई विकासखंडों के शिक्षक आंदोलन में शामिल…धवारी चौराहे पर चल रहे प्रदर्शन में रामपुर बाघेलान, अमरपाटन और सोहावल सहित कई विकासखंडों के सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए। समाजसेवियों ने भी शिक्षकों की मांगों का समर्थन करते हुए जिला प्रशासन से मामले का जल्द समाधान कराने की अपील की।

#SatnaNews #TeachersProtest #EducationNews #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!