Edition

सतना में करंट लगाकर दो जंगली सूअरों का शिकार, खेत से 27 खूंटियां और तार जब्त…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सतना में करंट लगाकर दो जंगली सूअरों का शिकार, खेत से 27 खूंटियां और तार जब्त…

सतना जिले के चित्रकूट वन परिक्षेत्र के खनतार गांव में करंट लगाकर दो जंगली सूअरों का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव खेत में मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से शिकार में इस्तेमाल की गई लकड़ी-बांस की 27 खूंटियां और करीब 1.5 किलो जीआई तार जब्त किया है। वन विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ वन अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

खेत में करंट फैलाकर किया गया शिकार….चित्रकूट रेंजर अभिषेक मिश्रा के मुताबिक, 3 नवंबर को मुखबिर से खनतार गांव के एक खेत में दो जंगली सूअरों के शिकार की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो बिजली के करंट से शिकार किए जाने के साक्ष्य मिले। दोनों सूअरों के शव खेत में पड़े थे। इनमें से एक के शव को काटने का प्रयास भी किया गया था।

खेत बटाई पर देने की जानकारी आई सामने…जांच के दौरान वन विभाग ने खेत मालिक राधेश्याम गौतम, पिता इंद्रजीत गौतम के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि उनका और उनके भाई का खेत पिंडरा निवासी राहुल चतुर्वेदी, पिता उमेश चतुर्वेदी को बटाई पर दिया गया है।

खेत मालिक के अनुसार, उनकी उम्र 75 वर्ष है और खेत घर से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित है। इस कारण वह नियमित रूप से खेत पर नहीं जाते। उन्होंने शिकार की जानकारी होने से इनकार किया और खेत की देखरेख की जिम्मेदारी बटाईदार की बताई।

पोस्टमार्टम के बाद कराया गया दाह संस्कार…वन विभाग ने राहुल चतुर्वेदी के खिलाफ वन अपराध दर्ज किया है। मझगवां के पशु चिकित्सक ने दोनों जंगली सूअरों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का दाह संस्कार कराया गया।

वन विभाग के अनुसार, नामजद व्यक्ति फिलहाल फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

#SatnaNews #WildlifeCrime #ForestDepartment #MadhyaPradeshNews #RewanchalRoshni

Kishan Gupta
Author: Kishan Gupta

journalist

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!